नयी दिल्ली, 13 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पौष पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोमवार से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ की सफलता की कामना की और कहा कि यह हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा मानवता का महाउत्सव है जो भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, सद्भाव और समानता का संदेश देता है।
श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, आज विश्व की प्राचीनतम संस्कृति संगम, तीर्थ राज प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। ये भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। इस पावन आयोजन के अवसर पर कांग्रेस की ओर से मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। लाखों करोड़ों की संख्या में अगले डेढ़ महीने तक चलने वाले त्रिवेणी संगम के पारंपरिक महोत्सव में पधारे सभी साधु, संत, पंथ, समुदाय और जनता जनार्दन, एकजुट होकर जाति, वर्ण, और वर्ग के भेदभाव मिटाकर भारत की महान संस्कृति का परिचय पूरे विश्व को देंगे।”
खरगे-प्रियंका की महाकुंभ के सफल आयोजन की कामना


उत्तर प्रदेश: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

उत्तरप्रदेश: मीरगंज में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; महिला समेत चार गिरफ्तार, चोरी के सोने के कुंडल बरामद

बिहार: औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना में बड़ा झोल, सिलिंडर तो नहीं मिल रहे; लेकिन खाते में आ रहे सब्सिडी के पैसे, जांच की मांग

