नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) पंजाब पुलिस के राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुये जर्मनी स्थित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के संचालक प्रभप्रीत सिंह जर्मनी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर आतंकवादी भर्ती, धन उपलब्ध कराने और सहायता मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2020 में, एसएसओसी अमृतसर में एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि केजेडएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा पंजाब में कुछ हाई-प्रोफाइल लक्ष्यों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है और इस कार्य को पूरा करने के लिये, उसने अपने भारत के सहयोगियों को हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान की है।
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

