नयी दिल्ली 24 जून (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नड्डा को पीयूष गोयल की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि श्री गोयल हाल ही में हुए चुनाव में जीत के बाद लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं।
श्री नड्डा को गत फरवरी में एक बार फिर से राज्यसभा के लिए चुना गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में पहले से ही नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह संयोग ही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही अध्यक्ष राज्यसभा के सदस्य हैं और सदन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
कड़वा सत्य
जगत प्रकाश नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता बनाये गये

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

