नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (कड़वा सत्य) जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने भारत की पहली यात्रा पर आए प्रधानमंत्री होल्नेस का स्वागत करते हुए कहा कि जमैका भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है, खासकर क्रिकेट और संगीत के प्रति हमारा साझा है। उन्होंने कहा कि जमैका में भारतीय प्रवासी भी हमारे संबंधों में एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता वयक्त की कि भारत-जमैका के संबंध लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र भी शामिल हैं। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि संसदीय, शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर साझेदारी को गहरा करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट के तीनों संस्करणों में जमैका की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार के प्रबल समर्थक हैं और इसे हासिल करने के लिए एल-69 जैसे समूहों के हिस्से के रूप में मिलकर काम कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री होल्नेस की यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा।
.
कड़वा सत्य
जमैका के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

