नयी दिल्ली, 15 अप्रैल(कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह से दो-दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर उनके विभागों की समीक्षा करेंगे।
श्री पाठक ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तिहाड़ जेल में मुलाकात के दौरान श्री केजरीवाल ने हमसे बोला है कि अगले हफ्ते से दो-दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर बैठक करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे कि काम ठीक से चल रहा है या नहीं। इसके साथ ही मंत्रियों को काम से संबंधित दिशानिर्देश देंगे। दो मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसके तहत ही कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से जब अरविंद केजरीवावल दो-दो मंत्रियों को बुलाएंगे और उनके विभागों की समीक्षा होगी तो जेल से समुचित तरीके से सरकार चलेगी।
जेल में मंत्रियों के साथ कार्यों की समीक्षा करेंगे केजरीवाल : डॉ. संदीप पाठक

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

