नयी दिल्ली, 20 मार्च (कड़वा सत्य) झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक और तीसरी बार मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे जयप्रकाश पटेल अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा पार्टी के झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश भाई ठाकुर ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के में श्री पटेल को अंग वस्त्र पहनकर और फूलों का गुलदस्ता देकर कांग्रेस में शामिल किया।
श्री मीर ने कहा कि झारखंड के भाजपा के कई अन्य नेता अभी कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने श्री पटेल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने का झारखंड का अन्य क्षेत्रों में पड़ेगा। वह साफ सुथरी राजनीति करते हैं और उनका सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव कांग्रेस में शामिल होने पर असरदार होगा।
श्री ठाकुर ने कहा कि जयप्रकाश पटेल कद्दावर नेता है और प्रदेश में उनका अच्छा प्रभाव है। श्री पटेल उनके सबसे प्रिय लोगों में से हैं और उनके पिता उनके मित्र थे और वह झारखंड के प्रमुख नेताओं में है।
श्री पटेल ने इस मौके पर कहा कि उनके पिता लाल बाबू झारखंड राज्य निर्माण के प्रमुख नेता थे और वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रति झारखंड के लोगों में उत्साह है उम्मीद है कि इस बार झारखंड से कांग्रेस बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।
,
कड़वा सत्य
झारखंड विधानसभा में भाजपा के सचेतक जयप्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

