नयी दिल्ली 26 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय तटरक्षक बल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में अलीबाग के तट पर फंसे जहाज, बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ के भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को बचा लिया।
बल के मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को बृहस्पतिवार को इस जहाज से संकट में फंसने का संदेश मिला था।
यह 122 मीटर लंबा जहाज जिसमें भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे, अलीबाग से करीब एक समुद्री मील दूर चट्टानों पर फंस गया। इसने बचाव केन्द्र को लंगर खींचने, इंजन कक्ष में पानी भरने और नियंत्रण खोने की सूचना दी। महाराष्ट्र तट पर अत्यंत विषम समुद्री परिस्थितियों और क्षेत्र में चट्टानों की उपस्थिति को देखते हुए हवाई जहाज से बचाव करना एकमात्र व्यावहारिक विकल्प था।
बल ने शुक्रवार सुबह बचाव अभियान शुरू किया। प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर ने बल्क कैरियर से चालक दल के सभी 14 सदस्यों का सफलतापूर्वक बचाव किया। चालक दल के सदस्यों को अलीबाग समुद्र तट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कड़वा सत्य
तटरक्षक बल ने चट्टानों में फंसे जहाज के चालक दल को सुरक्षित बचाया

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

