नयी दिल्ली, 26 मई (कड़वा सत्य) पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम छह नवजात शिशुओं की मौत हो गयी।
दमकल विभाग को शनिवार रात करीब 11.32 में बेबी केयर सेंटर में में आग लगने की सूचना मिली थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने यूनीकड़वा सत्य को बताया, 'कल रात अस्पताल में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी गई और तुरंत नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।' 'कुल 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया, जिनमें से छह की मौत हो गई, एक बच्चा गंभीर है। वहीं पांच अन्य का इलाज चल रहा है। ” एक अधिकारी ने बताया कि करीब तीन से चार घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई ऑक्सीजन सिलेंडरों में विस्फोट होने की वजह से आग लगी थी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।
संतोष
कड़वा सत्य
दिल्ली के शिशु देखभाल अस्पताल में भीषण आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

