नयी दिल्ली 30 जनवरी (कड़वा सत्य) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ऐसे नेता हैं जो बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त करके जनता का पैसा जनता को वापस देते हैं इसलिए दिल्ली के लोगों को सिर्फ केजरीवाल की गारंटी पर यकीन है।
श्री मान ने आज यहां कालकाजी से पार्टी प्रत्याशी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, तुगलकाबाद में सही पहलवान और ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी मां-बहनों को 2100 रुपए देंगे। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं, जो बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त करके जनता का पैसा जनता को वापस देते हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों को सिर्फ केजरीवाल की गारंटी पर यकीन है। वादा करके मुकरने वाली भाजपा पर बिल्कुल नहीं है।
दिल्ली वालों को सिर्फ केजरीवाल की गारंटी पर यकीन : भगवंत

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

