नयी दिल्ली 24 मार्च (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी हैं।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने होली की पूर्व संध्या पर रविवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री धनखड़ ने होली के अवसर पर लोगों की प्रसन्नता की कामना की है।
श्री धनखड़ ने कहा,“होली के इस पावन अवसर पर मैं सभी को स्नेहिल शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली हमारे सहयोग को प्रोत्साहित करने और वसंत ऋतु के स्वागत का परिचय देता है। यह पर्व न केवल जीवन के उत्सव का एक भव्य प्रतीक है बल्कि इसमें प्रकृति का अनुपम सौंदर्य भी शामिल है। होली हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने, गिले-शिकवे और नवीन तथा जीवंत पलों को बढ़ावा देने का एक अनोखा अवसर होता है।
उप राष्ट्रपति ने कहा,“मैं करता हूं कि होली का यह त्योहार हमारे जीवन को खुशियों, उम्मीदों और दोस्ती से जोड़ेगा।”
सत्या.
कड़वा सत्य
धनखड़ ने दी होली की शुभकामनाएं


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

