नयी दिल्ली 15 जनवरी (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सेना दिवस पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्र उनके साहस एवं निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।
श्री धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारतीय सेना का साधारण साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की नींव है।
उन्होंने कहा, “सेना दिवस पर भारतीय सेवा के जवानों और पूर्व सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे पूर्व सैनिक राष्ट्र की बहुत मूल्यवान संपदा है जो रक्षा सेनाओं का मनोबल बनाए रखते हैं और समाज के कल्याण में योगदान करते हैं।
उनके योगदान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। जय हिंद।”
श्री धनखड़ ने कहा कि भारत उनके असाधारण साहस और निस्वार्थ सेवा का आभारी रहेगा।
सत्या,
कड़वा सत्य
धनखड़ ने सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

