नयी दिल्ली 17 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि लक्षद्वीप द्वीपों के समूह से कहीं बढ़कर है तथा यह संस्कृति और विविधता में एकता को दर्शाता है।
श्री धनखड़ ने शुक्रवार को लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप में पंचायत मंच पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लक्षद्वीप के बंगा द्वीप टेंट सिटी रिसॉर्ट एक पर्यटन क्रांति है। यह लगभग 17,500 वर्ग मीटर में विश्व स्तरीय आतिथ्य है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। लक्षद्वीप द्वीपों के एक समूह से कहीं अधिक है। यह संस्कृति, विविधता में एकता और अच्छे पर्यावरण को परिभाषित करता है। उन्होंने लक्षद्वीप की प्राचीन सुंदरता और विकास कार्यों की सराहना की।
धनखड़ पहुंचे लक्षद्वीप, पर्यटकों के लिए बताया स्वर्ग

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

