नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता निरुपम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री निरूपम को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग के बाद श्री निरुपम लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे थे जिसके कारण कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
,
कड़वा सत्य
निरुपम छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

