नयी दिल्ली, 27 जून (कड़वा सत्य) युवा कांग्रेस ने नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के खिलाफ गुरुवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कई नवनिर्वाचित सांसदों तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. के नेतृत्व में यहां जंतर मंतर से संसद का घेराव के लिए एकत्रित हुए कार्यकर्ता जब संसद की तरफ बढ़ने लगे तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका लेकिन उत्साहित कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई युवा घायल हुए हैं। पुलिस लगातार डंडे मारती रही जिसमें कई युवाओं को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बाद में कई युवाओं को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड दिया गया।
नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव

मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल

उत्तर प्रदेश: बारिश से तालाब बना प्राथमिक विद्यालय, घुटनों तक पानी में स्कूल पहुंचे मासूम बच्चे

बिहार: काम के दौरान करंट की चपेट में आए दंपति, दोनों की मौके पर ही मौत

