नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा रविवार को यहां पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में आईपी एक्सेंशन स्थित नेहरु कैम्प झुग्गी बस्ती में पहुंचे और यहां के लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बेहतर जिंदगी के लिए भाजपा को वोट देने की गुजारिश की।
श्री सचदेवा यहां के बच्चों और निवासियों के साथ अपना जन्मदिन बनाया और केक काटा। इस दौरान उन्होंने झुग्गी बस्तियों की बदहाली के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल केवल लोगों को भड़का सकते हैं, उनका जीवन सुधार नहीं सकते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर बेघर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर मिलेगा।
नेहरु कैम्प झुग्गी बस्ती पहुंचे सचदेवा, बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

