नयी दिल्ली 12 फरवरी (कड़वा सत्य) देश में अक्टूबर - दिसंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत रही है जबकि वर्ष 2022 की इसी तिमाही में यह आंकडा 7.2 प्रतिशत रहा है।
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि पिछली तिमाही में रोजगार के अवसर में वृद्धि हुई है और बेरोजगारी की दर घटी है। देश में अक्टूबर - दिसंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत दर्ज की गयी है। वर्ष 2022 की इसी तिमाही में यह दर 7.2 प्रतिशत रही था। जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।
पिछली तिमाही में बेराेजगारी की दर 6.5 प्रतिशत

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

