नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी डाक्टर लोहिया अस्पताल - आर एम एल में एक युवा श्रमिक का पूरी तरह से कटा हुआ हाथ जोड़ा गया है।
आर एम एल ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के बहादुर गढ़ का यह युवक पांच दिन पहले अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। इस का हाथ एक आरा मशीन - लकड़ी काटने की मशीन के ब्लेड से कट गया और शरीर से पूरी तरह से अलग हो गया। यह युवक स्वयं अपना कटा हुआ हाथ उठा कर स्थानीय अस्पताल गया , जहां से उसे आर एम एल अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल का कहना है कि उपचार के पांच दिन के बाद युवक का हाथ पूरी से काम कर रहा है।
पूरी तरह से कटा हाथ जोड़ा गया आर एम एल में

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

