नयी दिल्ली, 09 सितंबर (कड़वा सत्य) छाेटे और सीमांत किसानों की पेंशन के लिए आरंभ की गयी प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना मेें अभी तक 23 लाख 38 हजार से अधिक कृषक शामिल हो चुके हैं।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण योजना ने सोमवार को यहां बताया कि छह अगस्त तक 23.38 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में शामिल हो चुके हैं। इस योजना में बिहार 3.4 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ सबसे आगे है जबकि झारखंड 2.5 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 2.5 लाख, छत्तीसगढ़ में दो लाख और ओडिशा में 1.5 लाख से अधिक किसानोंं का पंजीकरण हैं। दो हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश भूमि रिकॉर्ड में सूचीबद्ध सभी किसान इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र हैं।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 23 लाख से अधिक कृषक शामिल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

