नयी दिल्ली, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) सरकार ने मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत करने की घोषणा की है।
रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी आठ अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में श्री चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए यह अलंकरण प्रदान करेंगी।
,
कड़वा सत्य
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

