नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोट के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) तथा रिठाला विधानसभा से आप के विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला बोला है और उस पर बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़ा रहने का आरोप लगाया है।
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड और फर्जी वोटिंग कार्ड बनाने को लेकर दिसंबर 2024 में दिल्ली के संगम विहार थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच में पाया गया है कि सेक्टर 5 रोहिणी में एक दुकान के माध्यम से फर्जी आधार तैयार कराए जा रहे थे। उन्होंने कहा,“इस संबंध में जब दुकान मालिक से पूछताछ हुई, तो पता चला कि घुसपैठिये और अवैध बंगलादेशियों को आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाता था। यहां फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनवाया जाता था।”
बंगलादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़ी है आपः भाजपा


उत्तर प्रदेश: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

उत्तरप्रदेश: मीरगंज में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; महिला समेत चार गिरफ्तार, चोरी के सोने के कुंडल बरामद

बिहार: औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना में बड़ा झोल, सिलिंडर तो नहीं मिल रहे; लेकिन खाते में आ रहे सब्सिडी के पैसे, जांच की मांग

