नयी दिल्ली, 08 सितंबर (कड़वा सत्य) लोक स्वराज मोर्चा ने घोषणा की है कि हरियाणा सूबे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे सत्तासीन को सत्ता से बाहर करते हुए उनके परोक्ष और प्रत्यक्ष राजनैतिक सहयोगियों के कार्यकलापों का पर्दाफाश तथा बेदखल करना उनका मकसद है।
हरियाणा चुनाव को देखते हुए किसानों, मजदूरों और सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों ने लोक स्वराज मोर्चे ने रविवार को यहां यह घोषणा की। मोर्चे में शामिल हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली प्रदेश के किसान, मजदूर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों ने एक आवाज में देश में धार्मिक एवं जातीय सौहार्द कायम करते हुए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक ढांचा तैयार करने की कवायद की। इसके साथ ही ऐसी ताकत जो समाज में नफरत फ़ैलाकर राजनीतिक लाभ लेती आई है, उनको रोकने के लिए लोक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने कटिबद्धता दिखाई है।
भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे: मोर्चा

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

