नयी दिल्ली, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर हमला करते हुए मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने अपने दो संकल्प पत्रों में क़बूल किया है और सीधे एलान कर दिया है कि वह दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे।
श्री केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा, “भाजपा ने अभी तक दो संकल्प पत्र जारी किए हैं। दोनों संकल्प पत्र दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। इन लोगों ने बड़ी ईमानदारी से कबूल कर लिया है कि इनकी असली नियत और मंशा क्या है? कोई भी व्यक्ति भाजपा के संकल्प पत्रों को पढ़ेगा तो उसका खून खौल उठेगा। हम बार-बार कह रहे हैं कि दिल्ली में हम लोगों ने दिल्ली में शिक्षा मुफ्त कर दी। हम लोगों ने दिल्ली के 18 लाख बच्चों के लिए शानदार शिक्षा का इंतजाम किया है। अगर ये लोग आ गए तो मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि ये लोग आ गए तो मुफ्त इलाज बंद कर देंगे, मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।”
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कबूला, मुफ्त शिक्षा और इलाज बंद करेंगे: केजरीवाल

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

