नयी दिल्ली 28 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दलित परिवार के साथ हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकारों ने देश में कानून का राज खत्म कर दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गुनहगारों के साथ खड़ी नजर आती है और इस सरकार से मुक्ति जरुरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि केंद्र में इंडिया समूह की सरकार बनती है तो वह हर गरीब तथा कमजोर आदमी के साथ खड़ी होगी और अत्याचार के खिलाफ उनकी आवाज बनेगी।
श्री गांधी ने कहा “नरेंद्र मोदी ने ‘कानून का राज’ खत्म कर दिया है। मध्यप्रदेश में इस दलित परिवार के साथ भाजपा नेताओं ने जो किया है वो सोच कर ही मन पीड़ा और क्रोध से भर गया। यह शर्म की बात है कि भाजपा के राज में सरकार पीड़ित महिलाओं की जगह हमेशा उनके गुनहगारों के साथ खड़ी मिलती है।”
उन्होंने कहा “ऐसी घटनाएं हर उस इंसान की हिम्मत तोड़ देती हैं जिसके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए सिवाय कानून के और कोई रास्ता नहीं होता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहां कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति भी अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकेगा। हम न्याय को दौलत और ताकत का मोहताज नहीं बनने दे सकते।”
अशोक
कड़वा सत्य
भाजपा ने खत्म कर दिया है कानून का राज : राहुल

उत्तरप्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: मंदसौर में स्कॉर्पियो के गुप्त ठिकानों से मिले 1.29 करोड़, सरपंच समेत 3 हिरासत में

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में 412 जोड़ों की शादी, हिंदू-मुस्लिम और बौद्ध रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह समारोह

