नयी दिल्ली, 13 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 72 और उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिये।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गत सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी ।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह सूची जारी की। इस सूची में 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है।
डेस्क
जारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

