नयी दिल्ली, 27 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्रियों ने भाग लिया।
विभिन्न राज्यों के पार्टी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नीति आयोग की संचालन समिति की नौवीं बैठक में भाग लेने के लिए राजधानी आए थे। भाजपा ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक परिषद भी बनायी है। यह बैठक उसी परिषद के बैनर तले आयोजित की गयी।
पार्टी मुख्यालय पर बैठक के लिए श्री मोदी के पहुंचने पर श्री नड्डा ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं। उनके पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी पार्टी मुख्यालय पहुंच गये थे।
संतोष,
कड़वा सत्य
भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने पार्टी मुख्यालय पहुंचे मोदी, अन्य नेता

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

