नयी दिल्ली, 13 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मांग को जायज ठहराते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को लद्दाख ताकि संवेदनशीलता को देखते हुए वाज़िव मांग को पूरा करना चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले आठ दिन से भूख हड़ताल पर हैं और जिस जगह उनका अनशन चल रहा है वहां तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे है। उनका कहना था कि सरकार को लद्दाख की जनता के साथ धोखा किए बिना क्षेत्र में बढ़ रही चीनी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल उनकी मांग पूरी करनी चाहिए।
भाजपा सरकार ने तोड़ा लद्दाख की जनता का भरोसा : प्रियंका

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

