नयी दिल्ली 02 अप्रैल (कड़वा सत्य) बिहार के मुजफ्फरपुर से पिछले आम चुनाव में लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे भारतीन जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अजय निषाद मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में श्री निषाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर श्री खेड़ा ने कहा कि वर्तमान लोकसभा सदस्य भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है, तो स्पष्ट हो जाता है कि हवा का रुख किधर है।
भाजपा सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

