नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) सरकार ने भारतीय नागरिकों को प र्श जारी कर कहा है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए ईरान और इजरायल की यात्रा नहीं करें और जो लोग वहां पहले से ही हैं, वे अत्यधिक सावधानी रखें।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी प र्श में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान या इज़रायल की यात्रा न करें।
मंत्रालय ने कहा कि वे सभी जो वर्तमान में ईरान या इज़रायल में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। उनसे यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को न्यूनतम तक सीमित रखें।
,
कड़वा सत्य
भारतीयों को ईरान और इजरायल की यात्रा नहीं करने का प र्श


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

