नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत ने बंगलादेश सरकार से अपेक्षा की है कि वह अपने देश में दुर्गापूजा पंडालों पर हमले, तोड़फोड़ और हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर कार्रवाई करे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में कई सवालों के जवाब में कहा 'कई बार, उच्चतम स्तर पर भी हमने कहा है कि वहां (बंगलादेश में) अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जानी चाहिए। हमारी अपेक्षा है कि वहां की सरकार अल्पसंख्यकों तथा दुर्गा पूजा पंडालों को सुरक्षा प्रदान करेगी। दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली कोई भी घटना अच्छी नहीं है। दुर्गा पूजा एक शुभ संदेश देती है और मैं इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”
भारत ने बंगलादेश सरकार ने उसके देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

