नयी दिल्ली 19 अप्रैल (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश में एक महिला के साथ दरिंदगी होने पर राज्य पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
महिला आयोग ने शुक्रवार को यहां बताया कि महिला आयाेग इस हिंसक, क्रूर और विभत्स घटना की कड़ी निंदा करता है। रिपोर्ट के अनुसार 23 वर्षीय एक महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया और उसके होंटो को गाेंद से चिपका दिया गया। महिला को एक महीने तक एक कमरें में बंद रखा गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को लिखे एक पत्र में इस मामले पर तुरंत, तीव्र और निर्णायक कार्रवाई करने काे कहा है। पत्र में कहा गया है कि इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट, प्राथमिकी और चिकित्सकीय रिपोर्ट तीन दिन के भीतर आयोग को भेजी जानी चाहिए।
सत्या.साहू
कड़वा सत्य
महिला आयोग का महिला के साथ दरिंदगी पर नोटिस

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

