नयी दिल्ली/कच्छ 31 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई।
प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा।
श्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने कच्छ क्षेत्र में जाकर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं।
सेवा की वर्दी से मिलती-जुलती पोशाक पहने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जवानों से बातचीत की और उन्हें दिवाली की मिठाई खिलाई।
प्रधानमंत्री ने कच्छ क्षेत्र में जवानों के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
इससे पहले उन्होंने गुजरात में केवड़िया में ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को ंजलि अर्पित की।
.
कड़वा सत्य
माेदी ने कच्छ में सेना के जवानों के साथ दीपावली की मनाई खुशियां

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

