नयी दिल्ली 02 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ में अनेक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्रीमती मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से 60 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों में ज्यादातार महिलायें और बच्चे शामिल हैं।
कड़वा सत्य
मुर्मु ने हाथरस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

