नयी दिल्ली 17 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुश्री आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री घोषित किये जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा है कि आप ने उन्हें मुख्यमंत्री घोषित करके मेकओवर करने की कोशिश की है, लेकिम इस मेकओवर से उस पर लगे भ्रष्टाचार के धब्बे साफ नहीं होंगे।
आम आदमी पार्टी की ओर से सुश्री आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री सचदेवा ने कहा कि कि चेहरा बदल देने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। आम आदमी पार्टी का चरित्र भ्रष्टाचारी चरित्र है, दिल्ली को लूटने का चरित्र हैं। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से शराब नीति घोटाले में दिल्ली को लूटा है, जिस मंत्रिमंडल ने दिल्ली के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार किया है, मंत्रिमंडल की साथी, जो भ्रष्टाचार के सारे प्रारूप थे, उनमें शामिल रही हैं, ऐसी आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना सीधा-सीधा दिल्ली को अराजकता और साम्यवाद की ओर ढकेलने का प्रयास है।”
मेकओवर से आम आदमी पार्टी के चेहरे पर लगे भ्रष्टाचार के धब्बे नहीं छुपेंगेः सचदेवा

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

