नयी दिल्ली, 08 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के पड़ोस के सात देशों के नेताओं को निमंत्रित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और माॅरीशस के नेताओं को रविवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल कलावन, माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ के आने संभावना है।
सूत्रों के अनुसार मेहमान नेताओं का आगमन शनिवार से शुरू हो जाएगा और सोमवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
, संतोष
कड़वा सत्य
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात पड़ोसी देशों को निमंत्रण

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

