नयी दिल्ली 12 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और विभिन्न क्षेत्रों में रोडमैप 2030 के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में प्रगति का मूल्यांकन भी किया।
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
संजीव , डेस्क
मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक से बात की

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

