नयी दिल्ली, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के उत्सव के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।
सूत्रों के अनुसार, श्री मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए तत्काल सहायता करने का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात की और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर भारी भीड़ के कारण बुधवार तड़के करीब 02:00 बजे भगदड़ होने से कुछ तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों की सही संख्या की पुष्टि मेला प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक नहीं की गई है।
,
कड़वा सत्य
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

