नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। ”
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में कल रात भीषण सड़क दुर्घटना में 10 युवकों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
श्रवण अशोक
कड़वा सत्य
मोदी ने मिर्जापुर सड़क हादसे पर जताया गहरा दुख

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

