नयी दिल्ली, 28 जून (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नव निर्मित टर्मिनल-1 की छत गिरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का यह परिणाम है।
‘आप’ नेता जस्मीन शाह ने आज यहां कहा,“ दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 की छत गिरने की घटना बहुत दुखद है। देश की राजधानी दिल्ली को देखकर दुनिया के लोग भारत के प्रति अपनी अवधारणा बनाते हैं लेकिन दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की छत पहली बारिश में ही गिर गई। इस दुखद घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।‘आप’की पूरी सहानुभूति और संवेदना इन सभी परिवारों के साथ है। यह कोई आम हादसा नहीं है, बल्कि हत्या है, क्योंकि यह वही टर्मिनल-1यह हिस्सा है जिसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष 10 मार्च को किया था। यह बहुत गंभीर बात है कि 15 मार्च को चुनाव की घोषणा होने वाली थी लेकिन टर्मिनल-1 की इमारत का निर्माण पूरा होने से पहले ही प्रधानमंत्री ने 10 मार्च को उसका उद्घाटन कर दिया।”
मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के कारण गिरी हवाई अड्डे की छत : ‘आप’

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

