नयी दिल्ली 25 जून (कड़वा सत्य ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की।
संसद भवन में मुलाकात के दौरान श्री साय ने श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन-2047’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य नीति आयोग की ओर से इसे तैयार किया जा रहा है और आगामी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पिछले छह माह के दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की विस्तृत जानकारी भी दी।नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने तथा प्रशासन एवं ग् ीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है।
बाद में श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की।
अशोक,
कड़वा सत्य
मोदी से मिले साय

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

