नयी दिल्ली,0 5 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सैन्य नेतृत्व को युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप ढलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण बताया है।
जनरल चौहान शुक्रवार को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना में किए गए महत्त्वपूर्ण सुधारों पर जोर दिया। कमांडेंट ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष को कॉलेज में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जनरल चौहान ने प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त कौशल और अंतर-सेना समनव्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कॉलेज में फिलहाल 79 वां स्टाफ कोर्स चल रहा है। यह कोर्स 45 सप्ताह की अवधि का है। वर्तमान पाठ्यक्रम में 476 छात्र अधिकारी शामिल हैं जिनमें 26 मित्रवत विदेशी देशों के 36 छात्र शामिल हैं। पहली बार आठ महिला अधिकारी भी इस पाठ्यक्रम में भाग ले रही हैं।
,
कड़वा सत्य
युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुसार तैयार रहे सेना: जनरल चौहान

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

