नयी दिल्ली, 12 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को निडर होकर अन्याय के विरुद्ध लड़ने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि युवाओं को एकजुट होकर देशहित में संघर्ष को जारी रखकर अन्याय करने वाली सरकार को लोकसभा चुनाव में बाहर करना है।
श्री गांधी ने युवा कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के समापन पर देशभर से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देश के सभी हिस्सों में देशवासियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ना है और इस लड़ाई में किसी से भी डरना नहीं है। युवा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी मुस्तैदी के साथ देशहित में संघर्ष करना पड़ेगा।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता निडर होकर लड़ें अन्याय के खिलाफ : राहुल

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

