नयी दिल्ली 07 जून (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री मोदी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में रविवार शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। श्री मोदी के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।
इससे पहले जब श्री मोदी राष्ट्रपति भवन जाकर श्रीमती मुर्मू से मिले थे तो राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करते हुए शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था।
उल्लेखनीय है कि राजग ने श्री मोदी को गठबंधन के संसदीय दल के नेता के रूप में चुना है।
राजग ने लोकसभा चुनाव में 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है।
.
कड़वा सत्य
रविवार शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

