नयी दिल्ली, 30 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति गठित की है।
पार्टी ने आज यहां यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को भाजपा घोषणापत्र समिति का संयोजक और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है।
घोषणापत्र समिति के अन्य सदस्य - अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, किरन रिजीजू, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मेघवाल, हिमंतविश्व शर्मा, भूपेंद्र पटेल, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओरांव, रवि शंकर प्रसाद, विनोद तावड़े, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश धनखड़, राजीव चंद्रशेखर, राधामोहनदास अग्रवाल, मनजिंदरजीत सिंह सिरसा, अनिल एंटनी और तारिक मंसूर शामिल हैं।
सैनी
कड़वा सत्य
राजनाथ सिंह बने भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

