नयी दिल्ली, 09 मार्च (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।
श्री बिरला सोमवार यानी 11 मार्च की सुबह कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचेंगे। वह सबसे पहले माहेश्वरी समाज द्वारा बनवाए जा रहे सरस्वती देवी शिवकिशन दमानी भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री बिरला शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी पत्नी डाॅ. अमिता बिरला के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे तथा तत्पश्चात शाम साढ़े पांच बजे बाद सरयू नदी के तट पर महाआरती में भाग लेंगे।
श्री बिरला अगले दिन मंगलवार 12 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे पुनः रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे हनुमान गढ़ी के दर्शन कर आश्रम भ्रमण करेंगे। इसके बाद श्री बिरला दोपहर 1.45 बजे की उड़ान से राजधानी लौटेंगे।
डेस्क
रामलला के दर्शन को अयोध्या जाएंगे ओम बिरला

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

