नयी दिल्ली 20 अगस्त (कड़वा सत्य) भारत की यात्रा पर आये मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
श्रीमती मुर्मु ने मलेशिया के प्रधान मंत्री के रूप में भारत की पहली यात्रा पर आये प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र, बहुसंस्कृतिवाद, बहुलवाद और पारस्परिक सम्मान के सामान्य मूल्य भारत-मलेशिया संबंधों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रहे हैं।
राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि भारत और मलेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। यह भी अच्छी बात है कि दोनों देश अब साझेदारी को अमल में लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा पर कार्य कर रहे हैं।
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत मलेशिया को ‘ग्लोबल साउथ’ में एक मजबूत भागीदार के रूप में देखता है। मलेशिया आसियान में भारत का एक प्रमुख भागीदार और उसकी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण देश है।
राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए मलेशिया को आसियान का अध्यक्ष बनने के लिए शुभकामनाएं दीं और दोहराया कि भारत मलेशिया के साथ काम करना जारी रखेगा और शांतिपूर्ण तथा समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के साझा उद्देश्यों को पूरा करने में पूरा सहयोग देगा।
राष्ट्रपति मुर्मु ने इस अवसर पर मलेशिया के राजा सुल्तान इब्राहिम को उनके राज्याभिषेक पर शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि श्री इब्राहिम ने दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया था।
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

