नयी दिल्ली 27 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सदन के अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की।
श्री गांधी के साथ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। श्री गांधी की श्री बिरला से यह भेंट लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में हुई। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे। इन सांसदों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती, द्रविड मुनेत्र कषगम की कनिमोझी, रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के एन के चंद्रन, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, और कांग्रेस के गौरव गगोई, के. सुरेश, के. सी. वेणुगोपाल और शशि थरुर तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य शामिल रहे।
लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद श्री गांधी की श्री बिरला के साथ पहली शिष्टाचार भेंट थी।
सत्या,
कड़वा सत्य
राहुल ने की बिरला से भेंट

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

