नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बलिदान दिवस ंजलि देते हुए गुरुवार को उनकी शहादत को नमन किया।
श्री गांधी ने कहा "पंडित जी की इंदु, बापू की प्रियदर्शिनी, निडर, निर्भीक, न्यायप्रिय - भारत की इंदिरा। दादी, देश की एकता और अखंडता के लिए आपका बलिदान हम सभी को जनसेवा के पथ पर सदा प्रेरित करता रहेगा।"
इससे पहले श्री गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी ंजलि अर्पित की और कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी को शत्-शत् नमन।
श्रीमती वाड्रा ने कहा "देश के प्रति आपका समर्पण, बलिदान, आपसे सीखे सब और आपके दिए संस्कार हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। आपकी शहादत को नमन।"
कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर श्रीमती गांधी को नमन किया और कहा "भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी शक्ति, समर्पण, साहस और सशक्त नेतृत्व की मिसाल हैं।
देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वालीं इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।"
.
कड़वा सत्य
राहुल प्रियंका ने बलिदान दिवस पर इंदिरा को किया नमन

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

