नयी दिल्ली 26 जून (कड़वा सत्य) रेल मंत्रालय ने रेलकर्मियों सहित जनसाधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव और हिंदी के प्रति रूचि को प्रोत्साहित करने तथा रेलवे की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'रेल यात्रा वृत्तांत' पुरस्कार योजना प्रारम्भ की है।
योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक रेल यात्रा से संबंधित संस्मरण ‘‘रेल यात्रा वृत्तांत‘‘ विषय पर न्यूनतम 3000 से अधिकतम 3500 शब्दों में एक निबंध टाइप कराकर दो प्रतियों में आगामी 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), काफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नयी दिल्ली-110002 पर भेज सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए प्रथम पुरस्कार 10000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 6000 रुपये तथा चार-चार हजार रुपये के पांच प्रेरणा पुरस्कार घोषित किये हैं।
रेल यात्रा वृत्तांत पर अखिल भारतीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

