नयी दिल्ली 02 अप्रैल (कड़वा सत्य) लेफ्टिनेंट जनरल जे एस सिदाना ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (डीजीईएमई) के 33वें महानिदेशक और ईएमई कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 38 वर्षों से लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण रेजिमेंट, कमान, अनुदेशात्मक और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। इससे पहले वह दो वर्ष के लिए ईएमई के सैन्य कॉलेज के कमांडेंट पद पर थे। वह मध्य कमान मुख्यालय के ईएमई के मास्टर जनरल भी रहे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल सिदाना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 14 दिसंबर 1985 को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से ईएमई कोर में नियुक्त किया गया था। उनकी शैक्षणिक योग्यता में उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से एम.टेक और पंजाब यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री शामिल है।
उन्होंने यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर ईएमई कोर के बहादुरों को ंजलि भी अर्पित की।
कड़वा सत्य
लेफ्टिनेंट जनरल सिदाना ने ईएमई के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

