नयी दिल्ली, 31 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है।
आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां आयोजित इंडिया समूह की महारैली में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद विपक्ष को खत्म करके लोकतंत्र को खत्म करना है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दम पर देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक लोकतंत्र का खून बहाया जा रहा है। विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।
श्री गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले का मुकाबला करने के लिए इंडिया समूह तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विकल्प इंडिया समूह तैयार है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह देश एक नया इतिहास रचने के लिए आपसे कुर्बानी मांग रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भी देश ‘करो या मरो’ के मुहाने पर खड़ा है। अगला दो महीना लोकतंत्र बचाने का समय है। आज अगर हम चुप रहे तो आने वाली पीढी हमसे इसका हिसाब मांगेगी। इस तानाशाही का एक ही समाधान आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
आप नेता ने आह्वान किया कि इस बार ऐतिहासिक मतदान करके तानाशाह को हरायेंगे।
आजाद.
कड़वा सत्य
लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

